लातेहार: थानेदार पर महिला ने लगाया दुर्व्यवहार,धमकी व लूट का आरोप,थानेदार ने कहा आरोप बेबुनियाद
मनिका प्रखंड के ब्यांग गांव निवासी अनीता देवी, पति नारायण भुईयां ने मनिका थाना प्रभारी प्रभात दास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एसपी लातेहार को मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे दिए गए ज्ञापन में अनीता देवी ने बताया कि 9 जून की सुबह लगभग 8 बजे उनके पति घर से सामान खरीदने के लिए बाहर गए थे।