कामां: कामां के अंगरावली में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम
रविवार दोपहर करीब 12 बजे अंगरावली गांव के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार पूजा पत्नी जिले सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। परिजनों ने जाम लगा दिया पुलिस ने समझाइश कर जाम खुलवाया और शव अस्पताल मोर्चरी में भिजवाया।