दतिया नगर: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली थाना प्रभारी धीरेन्द्र मिश्रा एवं उनकी टीम ने युवक के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया।पुलिस ने बताया कि 10 जून को कुछ युवकों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पीड़ित करन वाल्मीकि निवासी भाण्डेरी फाटक, बंगर की हवेली, दतिया की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया था.