इंदौर: द्वारकापुरी क्षेत्र में एक युवक को गोली मारकर फ़रार हुए 2 बदमाश
Indore, Indore | Mar 22, 2024 इंदौर में आज सनसनी फैल गई, जब बाइक से जा रहे एक यवक को बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से गोली मार दी। गंभीर हालत में घायल को इलाज के लिए एममाय अस्पताल में भर्ती किया गया है। चोइथराम सब्जी मंडी में हम्माली करने वाले द्वारकापुरी निवासी दीपक नागर को बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से पीठ पर गोली मारी और भाग निकले। घटना के समय दीपक नागर भी बाइक पर था।