गोरखपुर: मुख्तार अंसारी की मौत के मद्देनजर जिला पुलिस जुम्मे की नमाज पर रही अलर्ट, शांतिपूर्ण ढंग से हुई नमाज
मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी है। आज जुमे की नमाज पर जिला पुलिस पूरी तरीके से सक्रिय रही। पुलिस के साथ सशस्त्र सीमा बल के जवानों को भी तैनात किया गया था। संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त जारी रहा। एसपी सिटी ने बताया कि पूरे जिले में कहीं से कोई भी अप्रिय घटना की सूचना की जानकारी नहीं है।