झालरापाटन: झालावाड़ में 75 टन अवैध बजरी जब्त, 3 गिरफ्तार, सदर पुलिस ने आहू नदी से बजरी ले जा रहे डंपर पकड़े
झालावाड़ सदर पुलिस ने अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसपी अमित कुमार ने शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आहू नदी से अवैध रूप से बजरी ले जा रहे तीन डंपरों को जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब्त बजरी की मात्रा लगभग 75 टन बताई गई है।