जिला चिकित्सालय में बुधवार शाम करीब 6:30 बजे एक व्यक्ति डॉक्टर के साथ बदतमीजी पर उतर आया. यहां तक की पुलिस चौकी में पुलिसकर्मी से भी अभद्रता करने से नहीं चुका. वह नशे में था,अंततः सदर पुलिस उसे थाने ले गई. इसे लेकर उसकी पत्नी काफी समय तक अस्पताल में हंगामा करती रही. पुलिस व प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बोरदा निवासी एक महिला अपने पति हीरालाल गाड़ी लोहार के...