मौदहा: भैसमरी गांव में हाईटेंशन लाइन से बालक के झुलसने पर ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए
विकासखंड क्षेत्र के ग्राम भैंसमरी में मंगलवार की शाम एक 10 वर्षीय बालक हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। यह घटना घरों के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन के कारण हुई। बालक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, गांव की हरिजन बस्ती में लगभग एक दर्जन मकानों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरती है। मंगलवार शा