एटा: गांव छितौनी में विवाहिता महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी
एटा थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के छितौनी गांव में एक 30 वर्षीय विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच में जुट गई है।मृतका की पहचान दीप शिखा के रूप में हुई है, जो छितौनी गांव की निवासी थी।