कसरावद के श्री गांगलेश्वर महादेव मेले के आयोजन को लेकर आज शनिवार को सुबह श्री गांगलेश्वर महादेव मंदिर में अभिषेक के साथ दोपहर करीब 12 बजे मेला मैदान में भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया । विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मेले में आकर्षक दुकाने, सजावट झूले और बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी ।