भिंड में आयोजित 68वीं राज्य स्तरीय बालिका नेटबॉल प्रतियोगिता में प्रियदर्शिनी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, बोरावां की कक्षा 7 वीं की छात्रा माही यादव ने इंदौर टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। माही यादव 25 से 28 दिसंबर 2024 तक छत्तीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी ।