गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया शहर में छाया घना कोहरा, सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, शीत दिवस जैसे बने हालात
गया शहर में ठंड का कहर लगातार जारी है।शीत दिवस जैसी स्थिति और आम जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है।सर्द तेज पछुआ हवा से कनकनी बढ़ गई है कोल्ड डे जैसी स्थिति रही है।मौसम वैज्ञानिक एसके पटेल ने गुरुवार की सुबह 9 बजे बताया कि अगले 2 दिनों तक मौसम के मिजाज में बदलाव का कोई अनुमान नहीं है।सर्द उतरी पश्चिमी हवा के बीच कनकनी का असर रहेगा।