गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के चौड़हर में अज्ञात चोरों ने बंद घर से लाखों का सामान चुराया
गया के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के चौड़हर में बंद घर से अज्ञात चोरों ने लाखो रुपए का सामान की चोरी की घटना को अंजाम दिया है।पीड़ित कौशलेश्वरी देवी ने गुरुवार की सुबह 8 बजे बताया कि अज्ञात चोरों के विरुद्ध मगध मेडिकल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।वह अपने बेटे के घर गई थीं।वापस लौटी तो देखा कि घर में चोरी हुई है।