गाज़ीपुर: विनीत राय हत्याकांड में बड़ा खुलासा: एक लाख के इनामी शंकर पांडेय के पिता गिरफ्तार, हत्या की साजिश में शामिल
गाजीपुर के चर्चित विनीत राय हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त और एक लाख के इनामी शंकर पांडेय के पिता रविशंकर उर्फ रविशेखर पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे गाजीपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर से दबोचा। एसपी इरज राजा के मुताबिक जांच में रविशंकर का नाम हत्या की साजिश में सामने आया था...