कर्वी: रामनगर के चहटा में ट्रैक्टर हादसे में किशोरी की मौत के मामले में परिजनों की मांग पर पुलिस ने शव को कब्र से निकाला
रामनगर के चहटा नोनवई में ट्रैक्टर हादसे में किशोरी की मौत मामले में परिजनों की मांग पर पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर 12:30 बजे शव को कब्र से निकलवाया है।और आज शनिवार की दोपहर 1 बजे शव का पीएम करवाया है। मृतका 13वर्षीया खुशी पुत्री रज्जे सिंह की बीती 13 मार्च 2025 को ट्रैक्टर में दबने से मौत हो गई थी। जिसको परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही दफना दिया था।