कर्वी: भरतकूप के रसिन मोड़ के पास चलती बाइक से गिरकर महिला हुई घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
भरतकूप के रसिन मोड़ के पास शनिवार की सुबह 8:30 बजे चलती बाइक से गिरकर महिला प्रेमा पत्नी शारदा प्रसाद निवासी अजयगढ़ जिला पन्ना मध्य प्रदेश घायल हो गई। प्रेमा अपने पति शारदा के साथ बाइक में बैठकर अजयगढ़ से चित्रकूट अमावस्या मेले में आ रही थी तभी रसिन के पास से हादसा हो गया। वहीं प्रेमा का सोनेपुर जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।