जौनपुर: आईजीआरएस शिकायतों में लापरवाही पर डीएम ने विभागाध्यक्षों को दी सख्त चेतावनी
जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। शनिवार को दोपहर करीब 11 बजे सूचना विभाग द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया कि बैठक में शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित विभागाध्यक्षों को चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।