कौंच: आराजीलैन इलाके में बिजली विभाग की लापरवाही से गाय की गई जान, करंट दौड़ रहे पोल से चिपककर हुई मौत
Konch, Jalaun | May 15, 2026 कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आराजीलैन में शुक्रवार दोपहर 2 बजे बिजली विभाग की लापरवाही से एक गाय की करंट लगने से मौत हो गई, बताया गया कि इलाके के एक जर्जर विद्युत पोल में पहले से करंट उतर रहा था, जिसकी शिकायत स्थानीय लोग कई बार कर चुके थे, घटना के बाद मोहल्लेवासियों में आक्रोश फैल गया, सूचना पर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने देर से बिजली आपूर्ति बंद कराई।