गोरखपुर: ऑटो रिक्शा व मोबाइल लूटकांड के चार आरोपियों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पास से गुलरिहा पुलिस ने किया गिरफ्तार
गुलरिहा पुलिस ने ऑटो रिक्शा व मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने एक ऑटो रिक्शा को किराए पर बुलाया और मारपीट कर ऑटो रिक्शा ड्राइवर का मोबाइल और ऑटो रिक्शा लेकर फरार हो गए थे। सीसीटीवी सर्विलांस की मदद से गुलरिहा पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर लिया है।