गोरखपुर: शब-ए-बरात के मौके पर मुस्लिम समुदाय ने मस्जिदों में पूरी रात की इबादत, देश में अमन-चैन की हुए दुआ
मुस्लिम समुदाय ने शबे बरात के मौके पर जिले के विभिन्न मस्जिदों में पूरी रात इबादत किया साथ ही कब्रिस्तान और दरगाहों पर भी लोगों का आने का सिलसिला पूरी रात जारी रहा। हर जगह मुल्क में चैन अमन की दुआएं मांगी गई। अपनी बुजुर्गों की कब्रों पर जाकर फातिहा और दुआ ख्वानी की गई।