गोरखपुर: बीती देर रात एसएसपी ने 6 इंस्पेक्टर और तीन सब इंस्पेक्टर के किए तबादले
एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए बीती देर रात 6 इंस्पेक्टर और तीन सब इंस्पेक्टर के तबादले किए हैं। कुछ इंस्पेक्टर्स को अपनी थानेदारी गंवानी पड़ी है। वहीं एसएसपी के वाचक रहे गौरव कुमार को बेलीपार के नए थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।