थाना अमरिया क्षेत्र के गांव रसूला फरदिया निवासी यशपाल ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 28 फरवरी 2026 की शाम करीब 6 बजकर 40 मिनट पर गांव के ही सूरज, करन और होरीलाल ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित का कहना है कि जब उसने और उसके परिवार ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ-साथ उसकी माता और भाई के साथ मारपीट की।