दरभंगा: पंडासराय में भाकपा माले ने 12वें राज्य सम्मेलन को लेकर की प्रेस वार्ता, दी कई जानकारियां
भाकपा माले का 12 वां राज्य सम्मेलन 16 से 18 मई तक लहेरियासराय, पोलो मैदान के प्रेक्षा गृह में होगा। जिसमें राज्यभर के 1000 प्रतिनिधि, पर्यवेक्षक और अतिथि भाग लेंगे। सम्मेलन में केंद्रीय कमिटी की ओर पर्यवेक्षक के रूप में भाग लेने तमिलनाडु से कामरेड वी शंकर आ रहे हैं। इस संबंध में मौके पर मौजूद लोगों ने कई बातों की जानकारी रविवार को दोपहर 2 बजे दी।