सैफई: थाना वैदपुरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एसपी ग्रामीण ने दी जानकारी
Saifai, Etawah | May 20, 2026 आपको बताते चले थाना वैदपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना अध्यक्ष नागेंद्र चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बरी तिराहे के पास हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश सुभाष यादव पुत्र तिलक सिंह निवासी नगला इमलिया थाना पिलुआ जनपद एटा को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया।