बहराइच: विकास भवन सभागार में सीडीओ की अध्यक्षता में वाइब्रेन्ट विलेज़ प्रोग्राम-2 की समीक्षा बैठक सम्पन्न, 34 ग्रामों का हुआ चयन
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2 अंतर्गत चयनित ग्रामों में विभागीय योजनाओं/कार्यक्रमों के क्रियान्वयन हेतु बुधवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। जिसमें वाइब्रेट विलेज प्रोग्राम-2 के अंतर्गत जनपद में कुल 34 ग्रामों का चयन किया गया है और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।