शाहजहाँपुर: थाना कांट क्षेत्र के मोहल्ला मरहय्या तृतीय रहमतपुर में बिजली के करंट की चपेट में आने से पाँच वर्षीय मासूम आयान की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। परिवार ने मोहल्ले की मौजूदा चेयरमैन मुनारा बेगम के बेटे शहज़ाद पर लापरवाही और अभद्रता करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।