बख्शी का तालाब: बीकेटी में साजिश की आहट: तिरंगा महाराज को धमकी, किसानों को घेरकर किया हंगामा
लखनऊ के बीकेटी क्षेत्र में माहौल बिगाड़ने की साजिश का मामला सामने आया है। दीपक शुक्ला उर्फ तिरंगा महाराज को अज्ञात दबंगों ने जान से मारने की धमकी दी। बताया गया कि धरना समाप्त कर लौट रहे किसानों को बीच सड़क रोककर 4-5 लोगों ने घेर लिया और अभद्रता की। इस दौरान विधायक योगेश शुक्ला के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई।