उरई: गोहन क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो राजमिस्त्री की हुई मौत
Orai, Jalaun | Apr 2, 2026 गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज से जानकारी प्राप्त हुई जहां पर मृतक राजमिस्त्रियों के परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों राजमिस्त्री बाइक पर सवार होकर जा रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी जिससे दोनों गिर कर गंभीर रूप से घायल हुए और एक युवक की मौके पर मौत हो गई और दूसरे युवक की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।