जसवंतनगर: जसवंतनगर पालिका में सभासदों और प्रतिनिधियों ने किया धरना प्रदर्शन, पालिका प्रशासन के खिलाफ लगाए आक्रोशित नारे
जसवंतनगर के नगर पालिका परिषद में कर्मचारियों का पिछले कई माह से वेतन रुका होने व पालिका प्रशासन की मनमानी और भ्रष्टाचार के आलावा पानी, सफाई, स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं को लेकर सभासदों ने धरना दिया। सभासद राजीव यादव के नेतृत्व में सभासद व प्रतिनिधियों ने अध्यक्ष व ईओ पर मनमानी व भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार ने आरोप निराधार बताएं।