घुवारा: रामटौरिया गांव में भीषण गर्मी से नल-जल योजना ठप, 3 दिनों से पानी को तरस रहे ग्रामीण
घुवारा क्षेत्र के सुजारा बांध परियोजना से जुड़े रामटौरिया गांव में पिछले तीन दिनों से जल सप्लाई पूरी तरह बंद है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। भीषण गर्मी में लोग दूर-दराज के हैंडपंप और कुओं से पानी लाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने मंगलवार की शाम 5 बजे चेतावनी दी है कि 24 घंटे में सप्लाई शुरू नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।