राजनीतिक कार्यक्रमों की भेंट चढ़ रहा है बड़वारा एक्सीलेंस मैदान,पहले भाजपा अब कांग्रेसीयों ने बिगाड़ी मैदान की दुर्दशा।
बड़वारा तहसील क्षेत्र में खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम या अन्य खेल से संबंधित कोई व्यवस्था नही की गई है। जिन मैदानो में खिलाड़ी किसी तरीके से प्रैक्टिस कर प्रदेश स्तर में खेलने का सपना रखते हैं । वह मैदान भी अब राजनीतिक कार्यक्रमों के भेंट चढ़ने शुरू हो गए हैं। दरअसल बड़वारा के एक्सीलेंस मैदान में सैकड़ो बच्चे रोजाना खेल का अभ्यास करते हैं।