बड़वारा के रोहनिया एवं जगतपुर उमरिया बाईपास के बीच बनाए गए अनावश्यक ब्रेकरो के कारण हो रही है सड़क दुर्घटना
बड़वारा थाना क्षेत्र के रोहनिया बाईपास एवं जगतपुर उमरिया बाईपास के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में अनावश्यक रूप से बनाए गए दो ब्रेकरों के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। वही आज फिर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी। हालांकि घटना में वाहन चालक एवं कार्य में सवार लोगों को चोटे नहीं आई है।