पठरा ग्राम में सड़क किनारे खड़े वाहन कभी भी दे सकते हैं बड़ी दुर्घटना को अंजाम
बड़वारा थाना क्षेत्र के पठरा ग्राम में एनएच 43 पर लंबी कतार में खड़े ट्रक जैसे बड़े वाहन आए दिन सड़क दुर्घटना की वजह बन रहे हैं। जिससे प्रशासनिक अधिकारी आज भी सीख नहीं ले रहे हैं। वही आज फिर सड़क के दोनों तरफ लंबी कतार में अनावश्यक रूप से ट्रक जैसे बड़े वाहनों का जमावड़ा नजर आया।