शराब लेकर गांव की तरफ जा रहें युवक को अवैध शराब के साथ पुलिस ने दबोचा
बसाडी ग्राम में पुलिस ने एक युवक के कब्जे से 30 पाव अवैध शराब जप्त की है। मामले पर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बसाडी ग्राम में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी। कि एक थैली में एक व्यक्ति शराब लेकर बेचने के फिराक में घूम रहा है। जानकारी के बाद मौके में दबिश दी गई। जहां आरोपी रोहू पार्धी के कब्जे से अवैध 30 पाव शराब बरामद हुई है।