चंदेरी: ग्राम बारई निवासी संतोष दास बैरागी के साथ दो लोगों ने की मारपीट, जान से मारने की धमकी भी दी
पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी संतोष दास बैरागी उम्र 48 वर्ष निवासी बारई ने बताया कि 14 अप्रैल की सुबह करीबन 9:00 बजे गांव के ही दो लोगों ने मुझे बेवजह अश्लील गालियां दी और मेरे साथ मारपीट की साथ ही मुझे जान से मारने की धमकी भी दी चंदेरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।