बांका: घोषपुर गांव में पंखा का तार जोड़ते समय करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत, परिवार में कोहराम
Banka, Banka | Apr 2, 2026 बाराहाट क्षेत्र के घोषपुर गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पंखा का तार जोड़ने के दौरान एक व्यक्ति को अचानक करंट लग गया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजनों ने तत्काल उसे दोपहर करीब 12 बजे बांका सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर उस्मान गनी ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान भोजपुर गांव निवासी महेश सिंह के रूप में हुई।