नानपारा: रिसिया पीजी कॉलेज में नारी शक्ति बंदन कार्यक्रम का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने पदयात्रा कर बनाई मानव श्रृंखला
रिसिया स्थित गायत्री विद्यापीठ पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पदयात्रा निकाली और एक विशाल मानव श्रृंखला बनाई। यह कार्यक्रम नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत आयोजित किया गया था। इसकी शुरुआत बैनर हस्ताक्षर अभियान से हुई।