बालोद: 15 दिवसीय विशेष अभियान में खाद्य व औषधि दुकानों पर छापेमारी, खराब सामग्री जब्त कर नष्ट, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
Balod, Balod | Apr 29, 2026 कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर जिले में खाद्य एवं औषधि पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त टीम का गठन किया गया है। राजस्व, खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा पुलिस विभाग की इस टीम द्वारा 27 अप्रैल से 11 मई तक विशेष 15 दिवसीय जांच अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य जनस्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत करना है।