मोकामा: हाथीदह थाना क्षेत्र में राजेंद्र पुल के नीचे पुलिस ने एक अज्ञात शव बरामद किया, एफएसएल जांच के लिए पहुंची
Mokameh, Patna | Apr 28, 2026 मोकामा के हाथीदह थाना क्षेत्र के राजेंद्र पुल के नीचे पिलर संख्या 2 के पास एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में अफरा तफरी मच गई। घटना मंगलवार की सुबह लगभग 6 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर हाथीदह थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव की घेराबंदी की। बताया जा रहा है कि युवक की मौत कैसे हुई, इसकी जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है।