माधौगढ़: बेनीपुर गांव के नजदीक पेड़ से संदिग्ध अवस्था में लटकता मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के रामपुरा थाना के अंतर्गत जगम्मनपुर गांव के पास बेनीपुर गांव के नजदीक एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ से फांसी का फंदे पर लटकता मिला है,जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई,मौके पर पुलिस और फारेंसिक टीम ने आज की है, दिन गुरुवार समय लगभग 1 बजे पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को उरई भेज दिया।