फारबिसगंज: खैरखां लहसुनगंज सड़क मार्ग पर सुरहा धार में पुल निर्माण की मांग तेज हुई
फारबिसगंज प्रखंड के सुरहा धार में जर्जर पुल की जगह नये पुल निर्माण की मांग तेज हो गई है। शनिवार को 12 बजे स्थानीय लोगों ने बताया इस पुल का निर्माण अति आवश्यक है। कई वर्षों से यह जर्जर पड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों ने नये पुल निर्माण की मांग विभाग से की हैं।