चैनपुर: शाहपुर के दवा व्यवसायी की मोटरसाइकिल गढ़वा में टंडवा से हुई चोरी, बाज़ार में मिली लावारिस
चैनपुर प्रखंड के शाहपुर निवासी और दवा व्यवसायी संतोष कुमार जायसवाल की मोटरसाइकिल (जेएच03एएच5392) गढवा में टंडवा इलाके से चोरी हो गयी। हालांकि बाद में अपने स्तर से जांच करने पर घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर गढवा बाजार में लावारिस मिली। बाइक चोरी का घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।