पुष्पराजगढ़: विभिन्न ग्राम पंचायतों में जनसहभागिता से जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार कार्य जारी
गुरुवार को 3 बजे पुष्पराजगढ़ के विभिन्न ग्राम पंचायतों में जन सहभागिता से जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत खेत तालाब निर्माण, कुओं और तालाबों का जीर्णाेद्धार प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों के सहयोग से तालाबों की गाद (सिल्ट) निकालने का कार्य किया जा रहा है, जिससे उनकी भंडारण क्षमता में वृद्धि हो रही है।