जगदलपुर: "तुम्हारी फैमिली का गंदा वीडियो हो जाएगा वायरल"' लोगों के पास आया व्हाट्सएप मैसेज,लोगों ने की कोतवाली पुलिस से शिकायत
नगर में साइबर क्राइम का एक नया मामला सामने आया है। एक ही दिन में सैकड़ों लोगों के व्हाट्सएप पर अननोन नंबर से मैसेज आया है, जिसमें लिखा है कि 'तुम्हारी फैमली का सेक्स वीडियो वायरल हो जाएगा, वीडियो देखो और पैसे भेजो'। इस मैसेज के बाद कई लोगों ने APK फाइल डाउनलोड की और उनका फोन हैक हो गया।