खरगोन में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक तीव्र लू चलने का अलर्ट जारी किया है। सुबह 10 बजे के बाद ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर शुरू हो जाता है, जिससे दोपहर में सड़कें सूनी नजर आने लगी हैं।