धरहरा: ओड़ा बगीचा में बकरी के स्वामित्व को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद में कई राउंड चली गोली, जांच में जुटी पुलिस
धरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत इंग्लिश टोला ओड़ा बगीचा मे बकरी के स्वामित्व को लेकर दो पक्षों मे विवाद हो गया।विवाद के दौरान कई राउंड गोली चलने की सूचना है।वहीं घटना की सूचना पर धरहरा थाना पुलिस द्वारा घटना स्थल पहुंचकर 7 खोखा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।मामले को लेकर धरहरा थाना पुलिस आगे की कार्रवाई मे जुट गई।