राठ: अतरौलिया इलाके में कलियुगी पुत्र ने डंडे से पिता की ली जान, मोहल्ले वालों का कहना- आरोपी का मानसिक संतुलन बिगड़ा
Rath, Hamirpur | Jun 17, 2026 राठ कस्बे के अतरौलिया इलाके में एक कलियुगी पुत्र ने अपने पिता को डंडे से हमला कर अपने पिता की हत्या कर डाली। घटना की जानकारी लगते ही मृतक व्यक्ति के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा आज बुधवार को मृतक व्यक्ति के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।