मिर्ज़ापुर: एसएसपी ने सदर मालखाना का आकस्मिक निरीक्षण किया, मादक पदार्थों के नियमानुसार निस्तारण का दिया निर्देश
सोमेन वर्मा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद के सदर मालखाना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। मालखाना में समानों के व्यवस्थित ढ़ग से रख-रखाव करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिये गये। इसी क्रम में काफी समय से मालखाना में जमा रखे मादक पदार्थों को नियमानुसार निस्तारण के लिए निर्देश दिए हैं।