जबलपुर: लोहे की रॉड से हमला, हाथ का ऑपरेशन व पैर में प्लास्टर; पीड़ित ने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई
जबलपुर जिले के बेलखेड़ा थाना क्षेत्र निवासी लक्ष्मण लोधी ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर गांव के ही तीन लोगों पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कराने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई और उसे व परिवार को जान का खतरा है।