सहारनपुर: गागलहेड़ी भगवानपुर मार्ग पर तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार मजदूर की हुई मौत
सहारनपुर में तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी हादसे में बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। घटना गागलहेड़ी भगवानपुर मार्ग पर शनिवार देर रात की बताई जा रही है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मर्त घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक युवक शराब के ठेके से शराब लेकर बाइक सर जा रहा था।